Ration card : फ्री राशन का लाभ लेने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए यह एक ज़रूरी जानकारी है। केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमज़ोर गरीब परिवारों को लगातार मुफ़्त राशन दे रहा है। लेकिन इस बार सरकार ने राशन कार्ड के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब सिर्फ़ पात्र राशन कार्ड धारक ही मुफ़्त राशन का लाभ उठा पाएंगे। इसलिए राशन की दुकान से गेहूं और चावल लेने से पहले राशन कार्ड धारकों को एक ज़रूरी काम करना होगा। इस आर्टिकल मे हम आपको राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।
Table of Contents

Free Ration card : फ्री राशन का लाभ लेने वालो के लिए जरुरी सूचना
Ration card : मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे लाभार्थियों के लिए अब eKYC अपडेट करना बहुत जरूरी हो गया है। राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों को POS मशीन में अंगूठा लगाना होगा। परिवार के सभी सदस्यों के अंगूठा लगाने के बाद ही राशन कार्ड की e-KYC पूरी मानी जाएगी। राशन कार्ड में e-KYC अपडेट करने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है, इसलिए इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।
आने वाले कुछ महीनों में e-KYC अपडेट तभी पूरा होगा जब सभी सदस्य अपना अंगूठा लगा देंगे। अगर राशन कार्ड में शामिल किसी भी सदस्य का अंगूठा नहीं लगा तो उनका राशन कार्ड ब्लॉक हो सकता है। इसलिए सभी सदस्यों को राशन लेने से पहले राशन की दुकान पर जाकर बारी-बारी से POS मशीन में अपना अंगूठा लगाना होगा। जिससे उनको फ्री राशन का लाभ मिलता रहे |
Ration card : e -KYC Update
आने वाले महीनों में e-KYC अपडेट तभी पूरा होगा जब सभी सदस्यों के अंगूठे के निशान लगेंगे। अगर राशन कार्ड में शामिल किसी भी सदस्य का अंगूठा नहीं लगा तो उनका राशन कार्ड ब्लॉक हो सकता है। इसलिए सभी सदस्यों को राशन लेने से पहले राशन की दुकान पर जाकर POS मशीन में अपना अंगूठा लगाना जरूरी है।
Ration card में परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के नाम भी शामिल होते हैं। सत्यापन के बाद राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों के अंगूठा लगाने के बाद ही राशन सत्यापन पूरा होता है। जिन परिवार के सदस्यों के अंगूठा नहीं लगा है, उनका राशन कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में राशन कार्डों के e-KYC अपडेट करने की प्रक्रिया करीब 50 फीसदी पूरी हो चुकी है।
इसलिए सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें राशन वितरण में किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि
राशन कार्ड के e-KYC अपडेट के लिए ग्राम प्रधान के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने गांव की राशन की दुकान पर जाकर बारी-बारी से अंगूठा लगाना होता है। ऐसा करने पर ही राशन कार्ड का e-KYC पूरा होता है। उदाहरण के लिए, अगर इस महीने पति ने राशन की दुकान पर जाकर अंगूठा लगाया है, तो अगले महीने पत्नी को अपना अंगूठा लगाना होगा, और फिर बच्चों का अंगूठा लगेगा। इस तरह परिवार के सभी सदस्यों का अंगूठा लगने के बाद ही e-KYC पूरा होगा। सभी सदस्यों को एक साथ राशन की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि e-KYC प्रक्रिया को सुविधाजनक और सरल बनाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि किसी को असुविधा न हो। इससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रत्येक सदस्य का सत्यापन भी अलग-अलग समय पर किया जा सके। साथ ही, इस तरीके से भीड़भाड़ से बचने में मदद मिलती है और सभी को पर्याप्त समय मिल जाता है।
राशन वितरण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि सभी सदस्य समय पर अपना अंगूठा लगाएं। इसलिए सभी लाभार्थी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर अपना e-KYC पूरा करें।
इसे भी पढ़े /
Kota Police and Meta की नई पहल: छात्रों की आत्महत्या रोकने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी